ब्रेकिंग:

‘Ek Villain Returns’ का ट्रेलर रिलीज, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर का दिखा भरपूर एक्शन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

अर्जुन ने इस ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘विलेन की दुनिया में आपका स्वागत है। ‘ ट्रेलर को टी-सीरीज के ऑफिशियल चैनल पर भी रिलीज किया गया है।

ट्रेलर की शुरुआत में यह बताया गया है कि तकरीबन 8 साल बाद विलेन लौटकर आ गया है। और इस बार वह उन लड़कियों को निशाना बना रहा है जो एक तरफा प्यार करती हैं।

इस बार यह विलेन एक नए अंदाज में देखने को मिलेगा, क्योंकि यह दिल टूटे आशिकों का मसीहा बनने आया है। ट्रेलर को देखकर यह लग रहा है कि इस कहानी में जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर एक दूसरे के जानी दुश्मन हैं। वहीं, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी भी सस्पेंसफुल किरदार में नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि मोहित सूरी के निर्दशन में बन रही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को टी-सीरीज और बालाजी टेलिफिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Loading...

Check Also

शब्बीर आहलूवालिया और आशी सिंह का “उफ्फ… ये लव है मुश्किल”; सोनी सब पर हो रहा है प्रीमियर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सोनी सब अपने हल्के-फुल्के और पारिवारिक मनोरंजन के लिए …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com