ब्रेकिंग:

स्पीकर ओम बिरला के प्रयास से कोटा को मिली नई दिल्ली-इंदौर की नई ट्रेन, पिट लाइन को भी मंजूरी मिली

भीम प्रकाश शर्मा, श्रीगंगानगर / कोटा : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा को रेल सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगात मिली हैं। कोटा से दिल्ली और इंदौर तक रेल कनेक्टिविटी को सुगम बनाने के लिए लिए नई ट्रेन, नई मेमो ट्रेन और मेंटीनेंस पिटलाइन को मंजूरी दी है। दिसंबर में कोटा-बूंदी रेल परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में स्पीकर बिरला ने रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को कोटा से इंदौर व दिल्ली के लिए नई ट्रेन शुरू करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे। इस दिशा में रेलवे ने बुधवार को कोटा मंडल के लिए नई रेल सुविधाओं की मंजूरी दी।

बिरला के निर्देश पर रेलवे द्वारा दिल्ली और इंदौर के बीच नई ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार ट्रेन रात 11:30 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और सुबह 5:20 बजे कोटा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दिन के समय इंदौर से रवाना होगी और कोटा रात 9:40 बजे पहुंचेगी, जिसके बाद यह प्रातः 4:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

मई में आएगा 12 कोच का मैमो रैक
बिरला के निर्देश पर रेलवे बोर्ड ने कोटा के लिए मैमो ट्रेन के 12 कोच की एक रैक की मंजूरी दी है। वर्तमान में कोटा से एक 12 कोच और तीन 8 कोच वाली सहित कुल 4 मैमो ट्रेन का संचालन होता है।

नई पिटलाइन की भी स्वीकृति
नई पिटलाइन के बनने से कोटा से नए स्थानों के लिए ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं बढ़ेंगी, साथ ही समय पर मेंटेनेंस होने से ट्रेनें समय पर संचालित हो सकेगी। कोटा में अभी 2 स्टैन्डर्ड पिटलाइन और एक सामान्य पिटलाइन है। पुरानी पिटलाइन की जगह नई पिटलाइन बनाई जाएगी जिसकी क्षमता 24 कोच की होगी। इसके बाद कोटा में वन्देभारत सहित एल.एच.बी. कोच का मेंटीनेंस हो सकेगा। पिटलाइन का निर्माण लगभग 9-10 महीनों में पूरी होने की उम्मीद है।

Check Also

भोपाल में 18 जनवरी को होगी ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा की ऐतिहासिक आमसभा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, भोपाल : भोपाल में 18 जनवरी 2026 को ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com