ब्रेकिंग:

पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का मसौदा जारी, SIR के बाद हटाए जाने वाले नामों की संख्या 58,08,002 तय

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया के बाद मंगलवार को मतदाता मसौदा सूची जारी कर दी है ! मसौदे में उन मतदाताओं की सूची भी शामिल है जिनके नाम हटाने का प्रस्ताव है। आयोग ने 2025 के विशेष गहन संशोधन के बाद रद्द किए गए नामों की एक अलग सूची भी प्रकाशित की है। हटाए गए नामों की सूची आधिकारिक लिंक पर उपलब्ध है। 

सूत्रों के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद राज्य की मतदाता सूची से लगभग 58.8 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने की संभावना है। गणना के आंकड़ों के अनुसार, अगले साल की शुरुआत में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची को साफ करने के अभियान के तहत 58,08,202 नामों को हटाने के लिए चिन्हित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार देर रात मतगणना के बाद, हटाए जाने वाले नामों की संख्या 58,08,002 हो गई है। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 24,18,699 मृत मतदाता हैं जिनके नाम अभी भी मतदाता सूची में हैं। इसके अलावा, 12,01,462 मतदाताओं का पता नहीं चल पाया है।

पुनरीक्षण प्रक्रिया में 19,93,087 ऐसे मतदाताओं की पहचान की गई है जिन्होंने अपने पते बदल दिए हैं। ये मतदाता एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए। उनके नाम गलत पते से हटा दिए जाएंगे और केवल सत्यापित पते पर ही रखे जाएंगे। आयोग ने 1,37,575 मतदाताओं को फर्जी पाया है और उनके नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे। 57,509 अन्य मतदाताओं को ‘अन्य’ श्रेणी में रखा गया है और उन्हें भी सूची से बाहर रखा जाएगा।

Loading...

Check Also

बीबीएयू के प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा को विज्ञान एवं अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com