ब्रेकिंग:

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा टिकट जांच कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु नकद पुरस्कार प्रदान कर किया गया सम्मानित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार 22 जुलाई 2025 को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा द्वारा लखनऊ मंडल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट जांच कर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ये सभी कर्मचारी यात्रियों में टिकटिंग जागरूकता लाने, बिना टिकट यात्रा पर नियंत्रण तथा रेलवे की आय में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। पुरस्कृत कर्मचारियों का चयन उनके प्रदर्शन और राजस्व अर्जन के आधार पर किया गया है | उन्हें नकद पुरस्कार राशि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, लखनऊ द्वारा स्वीकृत की गई।
सम्मानित कर्मचारियों की सूची इस प्रकार है :

• दिवाकर तिवारी (CTI / LKO)
• भानु प्रताप गिरी (TTI / BSB)
• राहुल (TTI / PYGS)
• दीपशिखा गुप्ता (Sr. CCTC / PYGS)
• विपिन पांडे (CTI / RBL)
• प्रियंका (CTI / RBL)
• सोमेश कुमार (Sr. CCTC / SLN)
• राहुल राजक (CCTC / MBDP)
• रितेश दिवाकर (TTI / BBK)
• संदीप कुमार (CCTC / AY)
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि टिकट जांच कर्मचारियों की मेहनत और ईमानदारी न केवल विभाग की आय में वृद्धि कर रही है, बल्कि रेलवे की छवि को भी सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे इसी भावना के साथ कार्य करते रहें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, लखनऊ कुलदीप तिवारी द्वारा भी सभी चयनित कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

Check Also

मध्य प्रदेश में अपना 27 फीसदी आरक्षण लेकर रहेगा ओबीसी : आर बी सिंह पटेल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, भोपाल : ओबीसी वर्ग को मध्य प्रदेश में उसके संवैधानिक अधिकार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com