ब्रेकिंग:

मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली पुष्पेश रमण त्रिपाठी ने डीआरयूसीसी सदस्यों के साथ की बैठक

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : शुक्रवार 19.12.2025 ने पुष्पेश रमण त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय नई दिल्ली में मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डी.आर.यू.सी.सी.) के सदस्यों के साथ बैठक की। इस अवसर पर दिल्ली मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यात्रियों के लाभ हेतु त्वरित समाधान खोजने हेतु समिति के नामित सदस्यों के साथ दिल्ली मंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में रेलवे संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।

पुष्पेश रमण त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली ने डी.आर.यू.सी.सी. सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्टेशनों और ट्रेनों में यात्री सुविधाओं, बुनियादी ढाँचे और यात्री सेवाओं से संबंधित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों, नई पहलों और पूर्ण हो चुके, चल रहे एवं नियोजित कार्यों के बारे में जानकारी दी। सदस्यों ने अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दे प्रस्तुत किए।

पुष्पेश रमण त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली के ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि उत्तर रेलवे का दिल्ली मंडल सदस्यों द्वारा दिए गए विभिन्न सुझावों को लागू करने का प्रयास करेगा। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली मंडल यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

Check Also

आज भारतीय रेलवे द्वारा भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू की जा रही हैं : प्रधानमंत्री मोदी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मालदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com