ब्रेकिंग:

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज सर्किट हाउस में लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस प्रयागराज मे आयोजित जनता दर्शन में आये फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हर व्यक्ति की हर समस्या का हर सम्भव निदान किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान किया जाय। निर्देश दिए कि समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान किया जाय और समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित की जवाबदेही तय होनी चाहिये। निर्देश दिए कि जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ हल किया जाय और जहां जरूरत हो, कठोर कार्यवाही की जाय।

उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को विश्वास दिलाते हुये कहा कि परेशान न हो, समस्याओं का समाधान भी होगा, सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांग जनो, बुजुर्गों आदि की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

जनता दर्शन मे प्रयागराज व उसके आस पास के जनपदो से बडी संख्या मे आये लोगों ने अपनी समस्यायें बतायी, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। उन्होने प्रयागराज के जनप्रतिनिधियो से भी अपेक्षा की कि वह स्थानीय लोगों की समस्याओ के निराकरण मे यथोचित सहयोग प्रदान करें।

Loading...

Check Also

बीबीएयू में अंतिम वर्ष के छात्रों को 15 जुलाई को वितरित होंगे स्मार्टफोन / टैबलेट, विवि की डिजिटलीकरण पहल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ द्वारा अंतिम वर्ष …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com