ब्रेकिंग:

दीनदयाल शोथ संस्थान – आरोग्यधाम में कटे-फटें होंठ, तालू एवं बर्न केसों की हो रही निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : कटे-फटे होठ, तालू एवं हाइपोस्पेडिया की सर्जरी की सुविधा के साथ दीनदयाल शोथ संस्थान के आरोग्यधाम परिसर में दन्त चिकित्सा इकाई द्वारा सेवा यूके के सहयोग से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे कटे-फटें होंठ, तालू, हाइपोस्पेडिया एवं बर्न केसों की प्लास्टिक सर्जरी हो रही है। जिन मरीजों का पंजीयन हुआ है उन सभी का परामर्श के बाद शिविर में निशुल्क सर्जरी की जा रही है।

दीनदयाल शोध संस्थान की अपील पर उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश के आसपास के 101 ग्रामीणों ने पीड़ित बच्चों एवं युवाओं का परामर्श व उपचार के लिए आरोग्य धाम में पंजीयन कराया, जिसमें से अभी 21 मरीजों को चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है।
    
आरोग्यधाम दंत चिकित्सा विभाग के प्रभारी डाॅ वरुण गुप्ता ने बताया कि आरोग्यधाम के दन्त चिकित्सा विभाग द्वारा वरिष्ठ सर्जनों की टीम के सहयोग से इस वर्ष भी 19 फरवरी से 23 फरवरी तक विशाल प्लास्टिक सर्जरी शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में कटे-फटें होंठ, तालू, बर्न एवं हाइपोस्पेडिया के मरीजों की प्लास्टिक सर्जरी वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जनों एवं उनकी टीम के द्वारा की जा रही है। मरीजों के लिए पंजीयन से लेकर संपूर्ण उपचार एवं डिस्चार्ज तक सारी व्यवस्थाएं पूर्णतः निशुल्क प्रदान की गई हैं।

 शिविर में गरीब परिवारों के लिए होने वाली प्लास्टिक सर्जरी जीवन बदलने वाली साबित होती है और उन्हें बिना किसी भेदभाव व संकोच के सामान्य समाज में एकीकृत होने का अवसर देती है।

 इंग्लैंड के डॉ नरेश शर्मा वरिष्ठ सर्जन एवं निदेशक दन्त चिकित्सा दीनदयाल शोध संस्थान ने बताया कि जन्मजात दोषों, चोटों या बीमारियों के कारण कटे फ़टे क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है । इस वर्ष क्लेप्ट लिप, बर्न एवं हाइपोस्पेडिया के अतिरिक्त क्लेप्ट प्लेटेड, स्कर करेक्शन, बर्न कन्ट्रेक्चर, सिन्डेक्टली मरीजों को भी चिकित्सा उपलब्ध कराई गई।

Check Also

बीबीएयू में द्वितीय बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता- 2026 सेमीफाइनल राउंड सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शनिवार 21 फरवरी को …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com