
अशोक यादव, लखनऊ : रविवार कांग्रेस की स्थापना के 140 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू जी, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी जी एवं आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी झंडा फहराकर आज़ादी का महत्व वताया !

कांग्रेस की स्थापना के 140 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर एक आर्ट पिक्चर गैलरी की प्रदर्शनी लगाई गई।
स्थापना दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि देश की आत्मा और विचारधारा है। यह वही पार्टी है जिसने देश को आज़ादी दिलाई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि उ0प्र0 का यह संदेश पूरे देश को देना है कि अब कांग्रेस के कार्यकर्ता निस्वार्थ रूप उठ खड़े हुए हैं आने वाला 2027 कांग्रेस का होगा। पूरे प्रदेश में रैलियों का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय सचिव, सह प्रभारी उ0प्र0 प्रदीप नरवाल ने कहा कि सन 1885 में स्थापित कांग्रेस ने आज तक संविधान और लोकतंत्र को महत्व दिया है।
प्रमुख शिक्षाविद, सजग इतिहासकार और क्रांतिकारी विचारधारा के धनी कश्मीर नामा जैसी चर्चित पुस्तक के लेखक डॉ0 अशोक पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस 140 साल पुरानी पार्टी है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने अपने कार्यकाल में कभी नहीं कहा कि हमें भाजपा मुक्त भारत चाहिए। परंतु मोदी जी बार-बार कहते हैं कि हमें कांग्रेस मुक्त भारत चाहिए क्योंकि कांग्रेस के सिद्धांतों से उसकी लोकप्रियता से डरते हैं।

प्रसिद्ध लेखक एवं दलित चिंतक एच0एल0 दुसाध ने कहा कि आजादी का आंदोलन बड़ी मुश्किल हालत में था जब कांग्रेस की स्थापना हुई। आगे चलकर गांधी जी के नेतृत्व में एक विशाल लड़ाई लड़ी गई।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat