ब्रेकिंग:

रंग प्रसगं : पेंटिंग एग्जीबिशन में दिखे जीवन के विभिन्न रंग

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : विनय मार्ग स्थित सिविल सर्विसेज ऑफीसर्स इंस्टीट्यूट में देश के चार प्रसिद्ध कलाकारों का आर्ट शो रंग प्रसंग का आयोजन किया गया है जिसका उद्घाटन प्रसिद्ध पेंटर अमित दत्ता, रेलवे बोर्ड के सदस्य रविंद्र गोयल, रेलवे बोर्ड की सचिव अरूणा नायर तथा रेलवे बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जया वर्मा सिन्हा ने किया।

रंग प्रसंग आर्ट शो में भारतीय रेल यातायात सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मुकुल शरण माथुर, आशिमा मेहरोत्रा तथा वरिष्ठ एडवोकेट एम शारदा की पेंटिंग्स तथा भारतीय रेलवे यातायात सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विक्रम सिंह के बोनसाई आर्ट का प्रदर्शन किया गया है। रंग प्रसंग 11 अक्टूबर से 8 नवंबर तक लोगों के लिए खुला रहेगा। यहां विभिन्न कलाकारों की पेंटिंग्स को खरीदा भी जा सकता है।

रंग प्रसंग आर्ट शो आशिमा मेहरोत्रा की पेंटिंग्स में हीलिंग, सुर्ख, जर्द और ब्लू सत्वा जैसी पेंटिंग्स को लोगों ने खूब पसंद किया। समुद्र तट सीरीज की पेंटिंग्स भी दर्शकों को पसंद आए। मुकुल शरण माथुर की पेंटिंग्स में बुर्ज, कुंभ और कलरफुल स्ट्रीट जैसी पेंटिंग्स ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। एम शारदा की हार्मनी तरंग उमंग स्मोक और रिफ्लेक्शंस जैसी तस्वीरों में जीवन के विभिन्न रंग दिखे जिसे लोगों ने पसंद किया।


विक्रम सिंह के बोनसाई कला ने एग्जीबिशन को एक नया रंग दिया। एक तरफ से यह एक नए प्रयोग की तरह भी रहा।

Loading...

Check Also

नवनिर्मित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का नगर विकास मंत्री शर्मा ने मेयर एवं नगर आयुक्त के साथ किया निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com