Breaking News

यादव विकास सेवा संस्थान के होली मिलन में बच्चों ने बिखेरा रंग

आकाश यादव, सूर्योदय भारत, लखनऊ : यादव विकास सेवा संस्थान का तीसरा पारिवारिक होली मिलन समारोह रविवार को आयोजित किया गया। सदर कैंट स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुकेश सांवरिया ग्रुप में फूलों की होली से और राधा कृष्ण की ठिठोली की गीतों पर डांस करके लोगों का मन मोह लिया।

अवनी यादव, आराध्या यादव, अनुप्रति सिंह, अनुप्रिया सिंह, वेदांती, संभावना बनाया ने डांस किया। राजकीय निर्माण निगम के पूर्व एमडी इंजीनियर आर एन सिंह को यादव रत्न सम्मान दिया गया। इसके अलावा लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री जीतू यादव को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर यादव समाज की महिलाओं को भी राधे-राधे लिखे गमछे पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक व समिति के संरक्षक सुरेश यादव ने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली लोगों को उचित मंच दिलाना है। कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित यादव, सचिव आकाश यादव, उपाध्यक्ष अनुज यादव, उपाध्यक्ष सुनील यादव, कोषाध्यक्ष डॉक्टर राजेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य राम सजीवन यादव, रामसमुझ यादव, रमेश यादव, राम सिंह यादव मौजूद थे।

Loading...

Check Also

सूर्या कमान में सेना के घुड़सवारों का शानदार प्रदर्शन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : खनऊ छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में घुड़सवारी प्रदर्शन ...