ब्रेकिंग:

महिला आयोग की अध्यक्ष ने मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय (लोहिया) का किया निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रदेश की महिलाओं को प्रदान की जा रही चिकित्सीय सुविधाओं, टीकाकरण, विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किए जाने, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सलय में उपलब्ध संसाधन, साफ-सफाई इत्यादि की जायजा लेने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान ने मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय (लोहिया) का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष द्वारा गायनी ओ.पी.डी., एस.एन.सी.यू. वार्ड, लेबर रूम, ओ.टी., आई.सी.यू., सी.एस.एस. विभाग, ब्लड विभाग व मरीजों को दिये जाने वाली दवाईयां एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही समस्त वार्डाे में भर्ती महिलाओं, शिशुओं का कुशल क्षेम भी जाना। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के प्रमुख वार्डाे किचन, स्नानागार एवं शौचालय की सफाई व्यवस्था संतोष जनक पाई गयी। अध्यक्ष द्वारा चिकित्सलय में मौजूद तिमारदारो एवं मरीजों से महिलाओं एवं मरीजों से वार्ता कर चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की गई।

निरीक्षण के समय उपस्थित निदेशक, सी.एम. सिंह, प्रभारी श्रीकेश सिंह द्वारा बताया गया कि अस्पताल में 105 महिलायें भर्ती हैं जिसमें 30 महिलायें गर्भवती है। चिकित्सालय में पर्याप्त शौचालय, स्नानागृह एवं एम्बुलेन्स की सुविधा 24 घण्टों के लिए उपलब्ध है। किचन में उपस्थित रसोईयों से बनाये जा रहे भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी एवं साफ-सफाई को देखा गया, जिसमें समस्त व्यवस्थायें संतोषजनक पायी गयी।

Loading...

Check Also

मंत्री शर्मा ने जौनपुर भ्रमण के दौरान छठ घाटों का किया निरीक्षण, लोगों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की स्थिति

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com