ब्रेकिंग:

एनसीसी “रिपब्लिक डे कैंप 2025” में लखनऊ की कैडेट विदुषी सिंह सम्मानित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : एनसीसी के “रिपब्लिक डे कैंप 2025” में लखनऊ की कैडेट को सम्मानित किया गया । 19 यूपी गर्ल्स बटालियन, लखनऊ ग्रुप, उत्तर प्रदेश निदेशालय की कैडेट लॉन्स कॉरपोरल विदुषी सिंह को नेशनल कैडेट कोर के महानिदेशक द्वारा “रिपब्लिक डे कैंप 2025″में अत्यंत ईमानदारी समर्पण और अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए “डीजी एनसीसी प्रशंसा पत्र” से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उत्तर प्रदेश के तीन लोगों को मिला है जिसमें कैडेट लांस कॉरपोरल विदुषी सिंह लखनऊ की एकमात्र कैडेट हैं। 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक चले इस कैंप में 17 निदेशालय (संपूर्ण भारत) के कैडेटों ने भाग लिया था जिसमें लांस कॉरपोरल विदुषी सिंह ने न केवल विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया, बल्कि एक उत्कृष्ट उदघोषिका के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन भी किया।

बहुमुखी प्रतिभा की धनी कैडेट विदुषी को इससे पूर्व इसी कैंप के दौरान भारतीय सेनाध्यक्ष की पत्नी द्वारा 17 निदेशालयों में से केवल उन्हें ही “स्पेशल अचीवर” के रूप में सम्मानित किया गया था।

Check Also

मणिकर्णिका घाट के पुनर्निर्माण को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर नगर विकास मंत्री शर्मा ने दिया कड़ा जवाब

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com