ब्रेकिंग:

CAA, राममंदिर, अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों के फैसले हो गए, अब कॉमन सिविल कोड की बारी: अमित शाह

भोपाल। भोपाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में जल्द ही कॉमन सिविल कोड लागू करने के संकेत दिए हैं। बता दें भाजपा के पार्टी कार्यालय में उन्होंने कोर कमेटी के साथ मीटिंग की। मीटिंग में अमित शाह ने कहा- CAA, राममंदिर, अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों के फैसले हो गए हैं। अब बारी कॉमन सिविल कोड की है।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड में कॉमन सिविल कोड पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जा रहा है। ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। जो भी बचा है, सब ठीक कर देंगे। आप लोग कोई भी ऐसा काम मत करना, जिससे पार्टी को नुकसान पहुंचे। बता दें इससे पहले अमित शाह ने प्रदेश के सीनियर नेताओं से पूछा कि क्या देश में सब ठीक हो गया? इसके बाद उन्होंने कॉमन सिविल कोड के मुद्दे की चर्चा की।

अमित शाह ने यह भी खुलासा किया कि अगले चुनाव से पहले राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष हो जाएंगे, लेकिन इससे चिंता करने की जरूरत नहीं। अभी कांग्रेस और नीचे जाएगी। कोई चुनौती नहीं है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। वहीं अमित शाह सीमा सुरक्षा बल के विमान से दिल्ली लौटे। उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद राकेश सिंह भी गए।

 

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगूर में 830 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सिंगूर, हुगली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हुगली जिले …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com