ब्रेकिंग:

BEd Exam 2022: लखनऊ यूनिवर्सिटी की 5 मार्च से शुरू होगी बीएड की परीक्षा

लखनऊ। लखनऊ यूनिवर्सिटी की बीएड तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 05 मार्च से शुरू होने वाली है। बीएड ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं दो दिन बाद शुरू हो जाएंगी और कुल तीन दिन चलेंगी। परीक्षा के लिए तारीख तय हुई है 5 मार्च, 9 मार्च और 11 मार्च 2022।

इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक विद्यानन्द त्रिपाठी ने बीएड ऑड सेमेस्टर एग्जाम के लिए सेंटर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। बता दें कि बीएड परीक्षा के लिए इस बार कुल 30 केंद्र बनाए गए हैं, इनमें से एक केंद्र लखनऊ यूनिवर्सिटी को भी बनाया गया है। परीक्षा का आयोजन ठीक प्रकार से हो, इसके लिए एग्जाम सीसीटीवी की निगरानी में लिया जाएगा।

Check Also

आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हर कर्मचारी का डॉक्यूमेंट्स और पुलिस वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत कुछ कोर्स कोऑर्डिनेटरों द्वारा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com