ब्रेकिंग:

बीबीएयू की प्रो. मधूलिका दुबे को सौंपा गया भर्ती एवं पदोन्नति का प्रभार

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ की सांख्यिकी विभाग की प्रो. मधूलिका दुबे को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा भर्ती एवं पदोन्नति (फैकल्टी) का प्रभार सौंपा गया है। यह दायित्व उन्हें विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भर्ती एवं पदोन्नति संबंधी सभी कार्यों के संचालन और देखरेख हेतु दिया गया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने प्रो. मधूलिका दुबे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय प्रशासन को विश्वास है कि प्रो. मधूलिका दुबे के अनुभव और नेतृत्व से भर्ती एवं पदोन्नति की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी होगी तथा संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य जैसे शिक्षकगण, गैर शिक्षण कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भी प्रो. मधूलिका दुबे को शुभकामनाएं दीं।

Loading...

Check Also

सही समय पर किसानों तक पहुंचाएं सुविधाएं : सूर्य प्रताप शाही

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा सोमवार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com