
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शनिवार 21 फरवरी को विधि विभाग की स्पेक्ट्रा मूट कोर्ट समिति द्वारा आयोजित द्वितीय बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता – 2026 के सेमीफाइनल राउंड का आयोजन किया जायेगा। यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के संरक्षण एवं विधि विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुदर्शन वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल चरण 15 फरवरी को अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ था। इस चरण में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से चयनित कुल आठ टीमों ने सहभागिता की थी, जिनका मूल्यांकन कुल बारह निर्णायकों द्वारा किया गया। प्रतिभागियों ने अभियोजन एवं बचाव पक्ष के रूप में अपने तर्क प्रभावशाली, तार्किक एवं विधिक शैली में प्रस्तुत किए। क्वार्टर फाइनल राउंड के उपरांत चयनित चार टीमों ने सेमी-फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

सेमी-फाइनल राउंड का आयोजन शनिवार 21 फरवरी को किया जाएगा, जो उत्साह, अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ प्रारंभ होगा। स्पेक्ट्रा मूट कोर्ट समिति तथा कोर समिति के सक्रिय समन्वय में प्रतियोगिता के इस महत्वपूर्ण चरण की सभी तैयारियाँ सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण कर ली गई हैं।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat