इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक 44 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ (60) और ट्राविस हेड (18) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही और डेविड वॉर्नर (0) खाता खोले बिना ही टीम के एक रन के स्कोर पर आउट हो गए।
वह इस सीरीज में दूसरी बार शून्य पर आउट हुए है। वॉर्नर को ब्रॉड ने विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। वॉर्नर के आउट होने के बाद लाबुशेन और मार्कस हैरिस (13) के बीच दूसरे विकेट के लिए 27 रन की ही साझेदारी हुई थी कि ब्रॉड ने हैरिस को एलबीडब्ल्यू कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। हैरिस के आउट होने के बाद लाबुशेन (67) और स्मिथ ने लंच तक पारी को संभाला। इसके बाद ओवरटन ने लाबुशेन को चलता किया। तीसरे विकेट के लिए स्मिथ और लाबुशेन के बीच 116 रन की शतकीय साझेदेरी हुई। मेजबान इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो और क्रैग ओवरटन ने एक विकेट अपने नाम किया।
Check Also
जिज्ञासा कप – सीजन 1 – मैच – 2 : अशरफ़ी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एवेंजर्स इलेवन को हराया
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार खेले गए जिज्ञासा कप सीजन-1 के दूसरे मुकाबले …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat