
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के निर्देशन में जरवल रोड स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय में कर्मचारी परिवाद शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना था।
कैंप में कुल 19 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 05 का ऑन स्पॉट निस्तारण किया गया।शेष 14 परिवादों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रगति पर है। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा द्वारा 08 रेल कर्मचारियों के ‘रेलवे सैलरी पैकेज’ खाते खोले गए, जिससे कर्मचारियों को वित्तीय सुविधाएं प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी/ चतुर्थ रवि कुमार गौतम, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक संतोष कुमार गुप्ता, कर्मचारी कल्याण निरीक्षक अनूप कुमार तथा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat