
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को 1857 की क्रांति में अहम भूमिका निभाने वाली महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती के अवसर पर विधान भवन हजरतगंज लखनऊ के समक्ष उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अखिलेश यादव ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई का आजादी की लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान है। 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की अगुवाई अवंतीबाई ने भी की थी। आज हम सभी लोग उनके बलिदान को याद कर रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है फर्जी काम बढ़ गए हैं। वास्तव में इनकी सिर्फ एक विचारधारा है किसी भी तरह कुर्सी पर बने रहना। लाल किला मुगलों ने बनवाया था। प्रधानमंत्री जी लाल किले से जिस संस्था की तारीफ कर रहे हैं वह रजिस्टर्ड ही नहीं है। यह वे लोग हैं जो कुछ भी झूठ बोल सकते हैं। गड्ढे इसलिए हैं क्योंकि भाजपा के लोगों ने भ्रष्टाचार किया है. समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से हटाएगी।

कार्यक्रम का आयोजन राहुल लोधी विधायक ने किया। यशवीर लोधी अपने तमाम साथियों के साथ अवंतीबाई लोधी जी के पोस्टरों के साथ जुलूस में आए मंच पर सांसद अजेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, राजेन्द्र लोधी तथा पूर्व विधायक अम्ब्ररीष पुष्कर एवं रोशन लाल वर्मा ने अखिलेश यादव जी का स्वागत किया। लोधी वीरेन्द्र शास्त्री भागवताचार्य ने अखिलेश यादव को स्वलिखित पुस्तक ‘‘रामगढ़ की लड़ाई सन् 1857 की क्रांति रानी अवंतीबाई का अंग्रेजों से घोर संग्राम, स्वतंत्रता संग्राम की धार्मिक दास्तां‘‘ भेंट की !

इस अवसर पर सर्वश्री जयसिंह जयंत जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, फाखिर महानगर अध्यक्ष, सीएल वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, प्रवक्ता नाहिद लारी खान, वरिष्ठ नेता विजय यादव एवं मोहम्मद एबाद, पूजा शुक्ला प्रत्याशी उत्तरी विधानसभा सहित अजय सिंह लोधी अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।