ब्रेकिंग:

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल में सीता पुर रेलवे स्टेशन पर “कर्मचारी परिवाद शिविर” आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल कर्मचारी कल्याण एवं शिकायत निवारण की दिशा में सदैव तत्पर है। इसी क्रम में शुक्रवार पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के निर्देशन में कार्यरत रेल कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हेतु सीतापुर स्टेशन स्थित सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय, सीतापुर में ’कर्मचारी परिवाद शिविर’ का आयोजन किया गया।उक्त शिविर में कुल 33 परिवाद प्राप्त हुए, जिसमें 16 मामलों को ऑन स्पॉट निस्तारण किया गया तथा अन्य 17 मामलों पर कार्यवाही की जा रही है। जिसे शीघ्र निस्तारित कर दिया जायेगा।इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सीतापुर शाखा द्वारा 11 रेल कर्मचारियों के ’रेलवे सैलरी पैकेज’ खाते खोले गए, जिससे कर्मचारियों को वित्तीय सुविधाएं प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर कैंप में सेवानिवृत्त कर्मचारी, उनके आश्रित तथा कार्यरत रेल कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की।

Check Also

उत्तर रेलवे : सतर्कता एवं तत्परता से बिछड़े बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत मोढ़ स्टेशन पर …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com