ब्रेकिंग:

साठ प्रतिशत वयस्क आबादी का पूर्ण हुआ टीकाकरण: मनसुख मांडविया

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 60 फीसदी से अधिक पात्र आबादी का कोविड-19 रोधी पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है। मांडविया ने ट्वीट किया, ”नयी उपलब्धि, बधाई भारत। जनता की भागीदारी और हमारे स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पित प्रयासों के कारण 60 फीसदी से अधिक पात्र आबादी का अब पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।”

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि भारत की 89 फीसदी वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक मिल चुकी है। सुबह सात बजे तक के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में टीके की 70,17,671 खुराक लगाए जाने के साथ देश मे अब तक 139.70 करोड़ से अधिक, टीके की खुराक दी जा चुकी हैं।

Check Also

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : रेल, सूचना एवं प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com