Breaking News

सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर का नया पोस्टर हुआ रिलीज

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म आरआरआर का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘आरआरआर’ में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन की मुख्य भूमिका है।

एसएस राजमौली की आरआरआर बहुत जल्द अपने ट्रेलर का अनावरण करने के लिए तैयार है और जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है, टीम ने अब खुलासा किया है कि ट्रेलर रिलीज के साथ 3 दिसंबर को एक इवेंट का आयोजन किया जाएगा। यह साल के सबसे बड़े इवेंट्स और ट्रेलर लॉन्च में से एक होने जा रहा है, क्योंकि महामारी के बाद यह पहली बार है जब बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम किसी इवेंट में साथ नजर आने वाले हैं।

फिल्म ‘आरआरआर’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में अजय देवगन, आलिया भट्ट और राम चरण की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही एक ग्रैंड इवेंट में रिलीज किया जाएगा। यह ग्रैंड ईवेंट 03 दिसंबर को होने जा रहा है जिसमें ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फिल्म आरआरआर 07 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।

लंबे से हो रहे इंतजार के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रणवीर सिंह अक्सर अपनी अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फिल्म ’83’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। रणवीर ने फिल्म 83 का ट्रेलर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है।

Loading...

Check Also

शेमारू उमंग के पहले ओरिजिनल शो ‘किस्मत की लकीरों से’ ने पूरे किए 500 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू एंटरटेनमेंट के प्रमुख एफटीए चैनल, शेमारू उमंग, मूल प्रोग्रामिंग ...