ब्रेकिंग:

अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष के पूजन–अर्चन से की गयी समग्र कल्याण की कामना

लखनऊ : सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी योजना के आदर्श पार्क में अक्षय नवमी के दिन कालोनी की आवासियों ने आंवला वृक्ष का पूजन विधि-विधान से किया और वृक्ष के नीचे ही विभिन्न पकवानों का भोजन करते हुए विष्णु भगवान से समग्र कल्याण की प्रार्थना किया। इससे पूर्व प्रातःकाल आदर्श पार्क स्थित आंवला वृक्ष के नीचे कालोनी की आवासी महिलाएं रंजना गुप्ता, शशि प्रभा सिंह, गीता अग्रवाल, दुर्गावती मिश्रा, कुसुम यादव, रेखा शुक्ला, ऊषा प्रसाद, शैलजा सिंह, गौरी सिंह आदि समेत कन्याएं श्रेया, शान्वी व आश्वी एकत्र हुईं और वृक्ष के चारो ओर ऐपन से रंगोली बनायीं। बाद में शुभ मुहूर्त पर सबने भजन-कीर्तन करते हुए विष्णु भगवान का स्मरण करके आंवले से बने कई भोज्य पदार्थ सहित अपने-अपने घरों से लाए विभिन्न पकवानों का भोग लगा कर प्रसाद ग्रहण किया।

Loading...

Check Also

पर्यावरण संरक्षण की पहल के साथ भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ ने गुरुवार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com