ब्रेकिंग:

केजरीवाल 28 नवंबर को रमाबाई अम्बेडकर मैदान में करेंगे ‘रोजगार गारंटी रैली’ को संबोधित

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव में आम आदमी पार्टी दमदारी से उतरने की तैयारी में लगी है। 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा के बाद आने वाली 28 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान मे विशाल रैली करने जा रही है।

आपको बता दें इस रैली में दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक भी हो रहे हैं। 28 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे केजरीवाल रमाबाई अम्बेडकर मैदान में इस रैली को संबोधित करेंगे।

गुरुवार आप पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह गुरुवार को प्रेस वार्ता कर इस होने वाली इस रैली की जानकारी देते हुए बताया कि इस रैली को रोजगार गारंटी रैली नाम दिया गया है।

आप के यूपी प्रभारी व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने बताया कि रैली की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं। यहां बेरोजगारों को रोजगार के बजाय पुलिस की लाठियां मिलती हैं। बेरोजगारी से परेशान युवा आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

Check Also

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com