ब्रेकिंग:

मिशन 2022: प्रियंका गांधी 17 नवंबर को चित्रकूट में करेंगी रैली

अशाेक यादव, लखनऊ। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए कांग्रेस 17 नवंबर को चित्रकूट में रैली करेगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रैली को संबोधित करेंगी। बनारस व गोरखपुर में रैली के बाद अब चित्रकूट की रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने ताकत झोंक दी है। बुंदेलखंड के नेताओं को रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के बड़े नेता चित्रकूट के लिए रवाना हो गये हैं।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की प्रदेश में 32,240 किमी की पद यात्रा 14 नवंबर से शुरू होगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में 10 दिन यात्राएं चलेंगी, जिसमें 5 हज़ार नुक्कड़ सभायें होंगी। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन डॉ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि नेहरू जयंती 14 नवंबर से 24 नवंबर के बीच प्रत्येक दिन न्यूनतम 7 ग्राम सभाओं/वार्डों से होकर पदयात्रा निकलेगी। पद यात्रा के दौरान महंगाई की समस्या पर नागरिकों के साथ बैठक होगी और घर-घर कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र का वितरण होगा।

चौक में पद यात्रा कल

कांग्रेस में लखनऊ पश्चिम से टिकट के लिए आवेदन पत्र दाखिल कर चुकीं सहीना सिद्दीकी 11 नवंबर को चौक क्षेत्र में पद यात्रा निकालेंगी।

Loading...

Check Also

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य ने किया मेरठ सहित सम्पूर्ण प्रदेश में किसानों से किया संवाद

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / मेरठ : केन्द्रीय कृषि मन्त्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com