
अशाेक यादव, लखनऊ। दिवाली के एक सप्ताह पहले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देते हुए रोडवेज इस बार 64 अतिरिक्त एसी जनरथ बसों को चलाने जा रहा है। बसें 19 रूटों पर चलाई जाएंगी। साथ ही 210 जनरल बसों को भी चलाया जाएगा।
इस बार लग्जरी वोल्वो, स्कैनिया बसों का संचालन नहीं होगा। इसके लिए दीपावली पर्व पर रोडवेज की एसी जनरथ, महिला पिंक बसें, स्लीपर समेत अन्य अनुबंधित सेवाएं होंगी। ये सभी सेवाएं सस्ते दरों की होंगी।
त्योहार को देखते हुए 31 अक्टूबर से बसों का संचालन शहर के चारों प्रमुख बस स्टेशनों से शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इन बसों में आनलाइन टिकट बुकिंग की भी व्यवस्था है। परिवहन निगम ने करीब 74 एसी बसों को विकल्प के तौर पर तैयार किया है।
लखनऊ से इन रूटों पर चलेंगी बसें
- गोरखपुर
- दिल्ली
- बहराइच
- गोंडा
- बलरामपुर
- कानपुर
- आजमगढ़
- देहरादून
- हरिद्वार
- वाराणसी
24 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी बुकिंग
अतिरिक्त बसों का किराया और समय सारिणी परिवहन निगम की वेबसाइट पर दर्ज कर दिया गया है। वेबसाइट पर यात्री किराया व अन्य जानकारी ले सकते हैं। बसों में एडवांस व तत्काल में सीटों की बुकिंग 24 तारीख की रात 12:00 बजे से शुरू होगी। यात्रियों को सस्ते किराए वाली एसी जनरथ बसों का किराया 960 रूपये के आसपास होगा। बसों के संचालन को समयनुसार लोगों की सुरक्षा को देखते हुए किया जाएगा। इन बसों से दिल्ली में रहकर पढ़ रहे छात्रों व नौकरी कर रहे लोगों को सहूलियत मिलेगी।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat