ब्रेकिंग:

लखनऊ के मरी माता मंदिर में पूजा संपन्न कर प्रियंका हुई बहराइच रवाना

अशाेक यादव, लखनऊ। एक तरफ जहां पूरे देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है मंदिरों में भक्तों की कतार लगी है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बहराइच जाते हुए नवरात्रि के पहले दिन पर अर्जुनगंज, लखनऊ स्थित घंटी वाली मरी माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह लखीमपुर हिंसा के शिकार किसानोँ के परिजनों से मिलने बहराइच के लिये रवाना हो गईं।

राहुल गांधी बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिलकर गुरुवार को नई दिल्ली लौट गए, लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा अभी भी डटी हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इन सभी को इंसाफ मिले, इसके लिए मैं लड़ूंगी। जब तक मंत्री बर्खास्त नहीं होगा और जब तक मंत्री का लड़का गिरफ्तार नहीं होगा तब तक तो मैं बिल्कुल अडिग रहूंगी। कल मैंने उन परिवारों को वचन दिया है।

वहीं, कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ और पंजाब सरकार ने मृतक किसानों के परिजनों को 45-45 लाख रूपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

Loading...

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ स्टेशन पर आयोजित हुआ वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : गुरुवार 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com