ब्रेकिंग:

उच्च तनाव के बीच चीन के शीर्ष राजनयिक से मिलेंगे जेक सुलिवन, कुछ खास मुद्दों पर होगी चर्चा

वाशिंगटन। राष्ट्रपति जो बाइडन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन को चीन के विदेश नीति सलाहकार यांग जिएची के साथ वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड भेज रहे हैं। दोनों देश के बीच ताइवान और व्यापार सहित कई मुद्दों पर मतभेद चल रहा है। यह बैठक ज्यूरिक में बुधवार को होगी। इससे पहले व्हाइट हाउस ने सोमवार को ताइवान के समीप चीन की सैन्य गतिविधि को उकसावे वाली करार दिया था।

व्हाइट हाउस ने कहा था कि वह ताइवान के समीप चीन की उकसावे वाली सैन्य गतिविधि को लेकर चिंतित हैं, जो क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को कमजोर कर रही है। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली हॉर्न ने एक बयान में बताया कि पिछले महीने राष्ट्रपति शी चिनफिंग और बाइडन के बीच फोन पर बातचीत के बाद यह मुलाकात हो रही है।

व्हाइट हाउस ने इस सप्ताह चिंता जाहिर की थी कि बीजिंग अपनी ‘उकसाने वाली’ कार्रवाई से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को कमजोर कर रहा है। हाल के दिनों में, चीन ने दर्जनों लड़ाकू विमान ताइवान की ओर भेजे हैं, जिसमें सोमवार को सर्वाधिक 56 विमान भेजे गए। अमेरिकी व्यापारिक मामलों की प्रतिनिधि कैथरीन ताय ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि वह शुल्क युद्ध खत्म करने के उद्देश्य से एक अंतरिम व्यापार सौदे के बारे में बीजिंग में अधिकारियों के साथ स्पष्ट बातचीत की योजना बना रही हैं।

ताय ने कहा कि वह ”चीन के साथ व्यापार तनाव को बढ़ाना नहीं चाहतीं’, लेकिन उनकी टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि बाइडन अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन के खिलाफ लागू किए गए सख्त शुल्क को जारी रखेंगे।

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com