ब्रेकिंग:

प्रदेश में आठ विश्वविद्यालय का हो रहा निर्माण: मुख्यमंत्री योगी

अशाेक यादव, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राधा अष्टमी पर ब्रज क्षेत्रवासियों को दिया गया यह उपहार और स्मरणीय बना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को अंगीकार करते हुए शिक्षा सहित स्वास्थ्य एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण का कार्य कर रही है।

अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, मेरठ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय, लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर चिकित्सा विश्वविद्यालय, प्रयागराज में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सहारनपुर में मां शाकुम्भरी के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय सहित आठ विश्वविद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री की ओर से प्रदेश को डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का उपहार दिया गया। यह कॉरिडोर रक्षा उत्पादन में देश की आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के साथ-साथ अलीगढ़ में ‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना’ के तहत हार्डवेयर के निर्माण के अवसरों को भी बढ़ा रहा है।

कार्यक्रम के शुरू में प्रधानमंत्री को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा समेत शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं नकलविहीन परीक्षा सम्पादित कराने पर विशेष ध्यान दिया है। इसके लिए तकनीक के व्यापक प्रयोग को बढ़ावा दिया गया। शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए पाठ्यक्रम में रोजगारपरक कोर्स सम्मिलित किए गए।

प्रदेश सरकार ने नए विश्वविद्यालयों सहित विभिन्न शिक्षा संस्थानों की स्थापना का कार्य भी गम्भीरता से आगे बढ़ाया है। बीते चार वर्षों में 250 माध्यमिक विद्यालय, 77 डिग्री कॉलेज बनाए गए। भाषाओं के पठन-पाठन और शोध पर ध्यान दिया गया। राज्य में संस्कृत निदेशालय की स्थापना कराई जा रही है।

Loading...

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विदाई समारोह का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com