
अशाेक यादव, लखनऊ। मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत में यूपी के अलावा पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे 15 राज्यों से किसान पहुंचे हुए हैं। यह उनकी एकता का साफ प्रदर्शन होता दिख रहा है।
वहीं इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज सकते हुए ट्वीट में उन्होंने लिखा, “किसान इस देश की आवाज हैं।
किसान देश का गौरव हैं। किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता। खेती-किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ाई में पूरा देश किसानों के साथ है।”
Suryoday Bharat Suryoday Bharat