ब्रेकिंग:

यूपी: मुलायम के घर जाकर स्वतंत्रदेव ने खेला बड़ा दांव, सपा के सामने असमंजस

अशाेक यादव, लखनऊ। चुनावी बेला में नेताओं का कोई भी कदम यों ही नहीं उठता। इसीलिए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का पहुंचना भी बेमानी नहीं था। उन्होंने मुलायम को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा के लिए आमंत्रित किया। अब सपा के लिए राजनीतिक रूप से इस आमंत्रण को ठुकराना और स्वीकार करना दोनों घाटे का सौदा हो सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति अब्बाजान का कमेंट करने के बाद से भाजपा से सपा के रिश्ते बेहद तल्ख चल रहे थे। ऐसे में भाजपा नेता के इस आमंत्रण को सदभावना भी माना जा सकता है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को जन्माष्टमी की बधाई भी दी। राजनीतिक हानि-लाभ को देखते हुए ही समाजवादी पार्टी ने कल्याण सिंह के निधन के बावजूद उनसे दूरी बनाकर रखी थी। जिसे लेकर भाजपा ने उन पर कटाक्ष भी किए थे।

अब यदि कल्याण की श्रद्धांजलि सभा में मुलायम सिंह जाते हैं तो सपा का अल्पसंख्यक वोट बैंक नाराज हो सकता है। यदि मुलायम सिंह इस आयोजन से दूर रहते हैं तो कम से कम लोध समाज और पिछड़े वर्ग में गलत संदेश जाता है। ऐसे में स्वतंत्रदेव ने अपनी चाल से सपा को असमंजस में डाल दिया है।

Loading...

Check Also

महापर्व छठ हेतु मंडल रेल प्रबंधक, आशीष जैन ने वाराणसी सिटी-भटनी-सीवान स्टेशनों का निरीक्षण किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यात्रियों की …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com