
नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक में भारत के जैवलिन थ्रोअर्स का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। सुमित अंतिल ने भारत को इस प्रतियोगिता में तीसरा पदक जिता है। उन्होंने सोमवार को पुरुषों (एफ 64 वर्ग) के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता है। सुमित की इस जीत के साथ ही भारत के मेडल की संख्या सात हो गई है।
सुमित ने 68.55 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सुमित आंतिल का ये थ्रो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है। पैरालंपिक में भारत का ये दूसरा स्वर्ण पदक है।
सुमित से पहले अवनि लखेरा ने शूटिंग में भारत को गोल्ड दिलाया। उन्होंने सोमवार को महिलाओं की आर-2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में पहला स्थान हासिल करके स्वर्ण पदक जीता। सुमित ने इस मुकाबले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है।
उन्होंने पहले प्रयास में 66.95 मीटर का थ्रो किया, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 68.08 मीटर भाला फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। सुमित ने अपने प्रदर्शन में और सुधार किया और पांचवें प्रयास में 68.55 मीटर का थ्रो कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat