ब्रेकिंग:

महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर, उज्ज्वला के तहत मिले 90 प्रतिशत सिलेंडर धूल खा रहे: प्रियंका गांधी

अशाेक यादव, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत किए जाने के बाद बुधवार को दावा किया कि उज्ज्वला के तहत मिले 90 प्रतिशत सिलेंडर धूल खा रहे हैं और महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ” उज्ज्वला में मिले 90 प्रतिशत सिलेंडर धूल खा रहे हैं और महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं, क्योंकि भाजपा सरकार ने सिलेंडर के दाम 7 सालों में दुगने और सब्सिडी न के बराबर कर दी है।” प्रियंका ने यह भी कहा, ”अगर उज्ज्वला को लेकर सरकार जरा भी ईमानदार है तो गरीबों को सब्सिडी दे और महंगाई कम करे।”

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के दूसरे चरण की शुरुआत की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोबा जिले में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने उज्ज्वला योजना-दो के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में मोदी ने उज्ज्वला योजना के पहले चरण के पांच लाभार्थियों से बातचीत भी की थी।

 

Check Also

दावोस में उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ ऊर्जा, एआई और रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौते किए

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दावोस : उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल, वित्त एवं संसदीय कार्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com