ब्रेकिंग:

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले- यूपी में लोपतंत्र

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश की योगी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी में लोपतंत्र। उन्होंने इस पोस्ट के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी साझा की है।

 गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान जगह-जगह हिंसा और टकराव की घटनाएं सामने आई थीं। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि चारों खाने चित योगी प्रशासन, जमकर चल रहा है गुंडातंत्र। ब्लॉक प्रमुख चुनाव नामांकन में बवाल।

इससे पहले लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्ताव के साथ बदसलूकी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को घेरा था। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश की भाजपा सरकार को सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा के लोग इस स्तर तक उतर आए हैं। उन्होंने महिला के साथ बदसलूकी करने वालों को भाजपा के गुंडे करार  देते हुए कहा कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पूरे प्रदेश के हर ब्लॉक में नंगा नाच और गुंडागर्दी की।

शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि सपा ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार कर रही है, जिन्होंने यह (लखीमपुर खीरी) सब कराया। ऐसे लोगों को नहीं बख्शेंगे।

Loading...

Check Also

पर्यावरण संरक्षण की पहल के साथ भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ ने गुरुवार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com