ब्रेकिंग:

रुबीना रईस महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनोनीत

राहुल यादव, लखनऊ। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के अनुमोदनोपरांत महिला कांग्रेस  उत्तर प्रदेश मध्य जोन की अध्यक्ष  ममता चौधरी ने लखनऊ महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर रुबीना रईस को मनोनीत किया है। रुबीना रईस जनपद की प्रमुख महिला समाजसेवी होने के साथ- साथ काँग्रेस में रहकर अपनी महत्वपूर्ण सक्रिय भूमिका निभा रही है।
  महिला कांग्रेस पदाधिकारीयो सहित अन्य कांग्रेसजनों ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
 रुबीना को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश त्रिपाठी,महिला कांग्रेस मध्य जोन की उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा,उरूसा राना आदि ने बधाई देते हुए  कहा कि लखनऊ जनपद में नारी शक्ति को कांग्रेस में संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहित कर राष्ट्रीय नेतृत्व के विश्वास को मजबूती प्रदान करेगी।

Loading...

Check Also

उपमुख्यमंत्री मौर्य की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों के साथ विकास कार्यक्रमों की बैठक सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com