
अशाेक यादव, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में तीसरे चरण के वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी थे।
लखनऊ के CMO डॉक्टर संजय भटनागर ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए राजधानी में तीन सरकारी किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय‚ डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान‚ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल व एक निजी अस्पताल (शेखर हॉस्पिटल) का चयन किया गया है।
शेखर हॉस्पिटल में आम लोग पहली बार 250 रुपए का शुल्क देकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। तीन सरकारी संस्थानों में वैक्सीनेशन निशुल्क किया जाएगा। राजधानी में पहले दिन 900 वैक्सीन लगाई जाएगी।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat