ब्रेकिंग:

बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीएम योगी, हाई डिपेंडेंसी यूनिट में भर्ती मरीजों का जाना हाल

अशाेक यादव, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने 100 बेड का इंसेफेलाइटिस वार्ड का निरीक्षण किया।आईसीयू व हाई डिपेंडेंसी यूनिट में भर्ती बच्चों से हाल-चाल भी पूछा। सीएम ने बच्चों से पूछा- कैसे हो? इसके बाद परिजनों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि दवा और इलाज अच्छे से हो रहा है।

सीएम योगी सबसे पहले आईसीयू में गए। 42 बेड के इस आईसीयू में 21 बच्चे भर्ती थे। उन्होंने वार्ड की व्यवस्था देखी और फिर हाई डिपेंडेंसी यूनिट में गए। वहां चार बच्चों से बात की। आठ वर्षीय रिया शर्मा को शनिवार को सांप ने काट लिया था। वह सरटौवा, बस्ती की रहने वाली है।

पांच साल की सौम्या रौनियार सिसवा की रहने वाली है। उनके हाथ-पैरों की ताकत चली गई थी। 23 अप्रैल को उनकी तबीयत खराब हुई और 25 अप्रैल को उसे भर्ती कराया गया। कुलसुम की उम्र छह साल है। वह मेरठ की रहने वाली है। उसे 24 मई से बुखार है।

दो वर्षीय अर्पण को किडनी की दिक्कत होने से भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों से उनकी तबीयत के बारे में पूछा। बच्चों ने कहा, ठीक हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री कोविड की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक में चले गए।

Loading...

Check Also

भारतीय रेलवे और भारतीय स्टेट बैंक में रेलवे कर्मचारियों को बीमा लाभ के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : भारत के दो प्रमुख संस्थानों – दुनिया के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com