ब्रेकिंग:

कोरोना से पूर्व ‘आप’ विधायक जरनैल सिंह का निधन, केजरीवाल समेत सिसोदिया ने जताया शोक

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे। उनके परिवार ने इस बारे में बताया। जरनैल सिंह के भाई करनैल सिंह ने बताया कि सिंह पिछले 12-13 दिन से राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा।” सिसोदिया ने कहा कि जरनैल सिंह को एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद किया जिन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने ट्वीट किया, ”दिल्ली विधानसभा में पूर्व साथी रहे जरनैल सिंह के निधन का समाचार हम सबके लिए दुखद है। 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए लड़ने वाली एक बुलंद आवाज़ हमारे बीच से चली गई। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे।”

Loading...

Check Also

रेलमंत्री वैष्णव की मध्यप्रदेश को 24 हज़ार 208 करोड़ रुपये की नई रेल परियोजनाओं की सौगात

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / जबलपुर : केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com