
राहुल यादव, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर आमजनों के सवालों का जवाब देते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार अगर दूसरों पर दोष मढ़ रही है, तो मतलब खोट उसके अंदर है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन सबको लगवानी चाहिए और उन्होंने वैक्सीन लगवा ली है। इसी से हम सबको सुरक्षित रख पाएंगे।
राहुल गांधी की सेहत के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है लेकिन अभी भी उनको थोड़ी कफ है।
इस कठिन समय में कांग्रेस के युवा साथियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई बहुत बेहतर काम कर रही है। इंसानियत और लोगों की सेवा करना ही कांग्रेस की विचारधारा है और यूथ कांग्रेस के कार्य में वो साफ झलकता है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat