ब्रेकिंग:

गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक कर कोविड महामारी के विनाश का लिया संकल्प

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएं हुए हैं। योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर में स्थित अपने आवास के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक किया।

घंटे भर चले इस अनुष्ठान के दौरान उन्होंने भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार किया और 11 लीटर दूध और पांच लीटर कुशोदक (कुश के साथ तैयार किया गया जल) भगवान को अर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोविड महामारी के विनाश का संकल्प भी लिया।

भगवान गणेश की पूजा के साथ रुद्राभिषेक पूजन की शुरुआत हुई। इसके उपरांत योगी आदित्यनाथ ने भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूरे विधि-विधान के साथ षोडशोपचार पूजन किया।  इसी क्रम में अंत में रुद्राभिषेक सम्पन्न किया गया। रुद्राभिषेक को मंदिर के प्रधान पुरोहित रामानुज त्रिपाठी के नेतृत्व में सम्पन्न कराया गया।

उनके साथ वैदिक मंत्रोच्चार करने वालों में डा. अरविंद चतुर्वेदी, डा. रोहित मिश्र, डा. रंगनाथ त्रिपाठी, पं. पुरुषोत्तम चैबे और नित्यानंद तिवारी शामिल रहे।

रुद्राभिषेक के बाद प्रधान पुरोहित ने बताया कि रुद्र का तात्पर्य ही दुखों का शमन करने वाला होता है। ऐसे में कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने में यह रुद्राभिषेक बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री कोविड महामारी को विनाश के लिए भौतिक और आध्यात्मिक दोनों प्रयास कर रहे हैं।

Loading...

Check Also

केविनकेयर का चिक क्रेम हेयर कलर केटेगरी में प्रवेश : बरेली में लॉन्च किया चिक क्विक क्रेम हेयर कलर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बरेली : केविनकेयर का चिक ब्रांड, बरेली के बाजार में हेयर …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com