
अशाेक यादव, लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर प्राइवेट बस बुधवार अलसुबह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में करीब 30 यात्री घायल हो गए। आसपास के लोगों व पुलिस ने घायलों को पास स्थित सीएचसी भिजवाया।
यहां से पांच गंभीर घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। बताया कि चालक को झपकी जाने से बस अनियंत्रित हुई। बिहार के सीवान से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही प्राइवेट बस बुधवार भोर में करीब चार बजे आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 171 किमी पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। करीब 30 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कृष्ण लाल पटेल ने पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सुजीत कुमार, गुडडू ठाकुर, लालजी सिंह, रामनरेश व रामेन्द्र कुशवाहा को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
उधर, तेज गति से लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक कार भी पलटी पड़ी बस में पीछे से जा घुसी। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिसकर्मियों ने क्रेन की मदद बस व कार को अलग किया। यूपिडा की टीम ने राहत कार्य कर बस को हाईवे से हटा यातायात बहाल कराया।
दुर्घटना में घायल यात्री
- मोनू (25) निवासी दरावली जनपद सिवान, बिहार
- मुकंद मिश्रा (24) निवासी तरवारा सिवान, बिहार
- बसीम अख्तर (24) निवासी हबीबपुर सिवान, बिहार
- सुजीत कुमार (22) निवासी सिसई गोपालगंज, बिहार
- अब्दुल बाहिद (31) निवासी जोगिया डिबारा, कुशीनगर, बिहार
- सौरभ राजमहल (21) साहबगंज, बिहार
- मंसूर आलम (22) निवासी गोपालपुर गोपालगंज, बिहार
- ताजुददीन अहमद (24) निवासी शेख मोहल्ला सिवान, बिहार
- रावेन्द्र कुशवाहा (21) निवासी खशुआ सिवान, बिहार
- मो. हजरत अंसारी (29) जोगिया कुशीनगर, बिहा
- अनवार अंसारी (22) निवासी बगोहा मिसिर गोपालगंज, बिहार
- मुकेश सिंह (22) बसाईतला खुर्द कुशीनगर, बिहार
- बसंत कुमार (29) भटवा तिवारी जौहरी, बिहार
- राजन कुमार (28) हसुआ सिवान, बिहार
- मुन्ना (40) निवासी परसौनी कुशीनगर, बिहार
- नसीम (28) निवासी पटेहरिया कुशीनगर, बिहार
- गुडडू ठाकुर (32) निवासी भेाई ऑटी वसुदेव गोपालगंज, बिहार
- धर्मेन्द्र शर्मा (40) निवासी श्रीनगर फलवरिया गोपालगंज, बिहार
- लालजी सिंह (40) निवासी शेरनगर धूसा गोपालगंज, बिहार
- रामनरेश (60) रूरिया बंगरा सिवान, बिहार
- निर्भय (28) रूरिया बंगरा सिवान, बिहार
- मो. आमीन (32) मंगलपुर्वा कुशीनगर, बिहार
- अंशुमान (26) निवासी महादेव झार, गोरखपुर
- सोनेलाल शाह (32) व रमेश शाह (34) निवासी सुंदर बघारिया सिवान बिहार
- अमर शर्मा (21) निवासी तरूअनवा धर्मटोला कुशीनगर, बिहार
- रामेन्द्र कुशवाहा (19) निवासी हसुआ नौदन सिवान, बिहार
- अमित कुमार (19), पवन कुमार (20) व गोलू कुमार शर्मा (17) निवासीगण जोगापुर कोठी सिवान बिहार।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat