ब्रेकिंग:

‘सत्याग्रह से ही अन्याय और अहंकार का अंत होता है’: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को कहा कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय और अहंकार का अंत होता है।

उन्होंने ट्वीट किया, ”भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है। आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो!”

कई किसान संगठनों के समूह ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ की ओर से शुक्रवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान दिल्ली के निकट सिंघू, टीकरी और गाजीपुर सीमाओं पर पिछले चार महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये किसाना तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और उनकी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

Check Also

मौनी अमावस्या पर मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारियों के साथ स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की निगरानी कर रहे हैं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : माघ मेला-2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com