
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद रामस्वरूप शर्मा दिल्ली स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया कि वह सुबह अपने सरकारी आवास पर मृत मिले हैं। फिलहाल उनकी मौत किस वजह से हुई है, यह बात सामने नहीं आई है।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रामस्वरूप शर्मा 2014 में पहली बार मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2019 में एक बार फिर से चुनाव जीतकर वह संसद पहुंचे थे। आरएसएस के बैकग्राउंड से आने वाले रामस्वरूप शर्मा को उनकी सादगी के लिए जाना जाता था।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat