
अशाेक यादव, लखनऊ। कोरोना के खिलाफ भारत लगातार डट कर लड़ाई लड़ रहा है। देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाककरण अभियान चल रहा है। भारत में दो वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है. ऐसे स्थिति में भारत केवल अपने लोगों के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों को भा वैक्सीन पहुंचा रहा है। कोरोनावायरस से बुरी तरह प्रभावित कई देशों को भारत वैक्सीन दे रहा है। बहरीनन और श्री लंका के लिए भारत टीकों की खेप पहुंचा रहा है।
भारत के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई गई वैक्सीन कोविशील्ड की एक खेप आज मुंबई से श्री लंका की राजधानी कोलंबो और बहरीन के लिए रवाना की जाएगी। मुंबई की साइट पर कोविशील्ड के बड़े-बड़े बक्से देखे गए जिनमें वैक्सीन बंद थी। इस मुश्किल घड़ी में भारत ने अपने साथ-साथ जरूरतमंदों की भी कोरोना से डलन में मदद की है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat