ब्रेकिंग:

‘मनमर्जियां’ का सीक्वल बनाएंगे अनुराग कश्यप

बॉलीवुड फिल्मकार अनुराग कश्यप अपनी हिट फिल्म ‘मनमर्जियां’ का सीक्वल बना सकते हैं। अनुराग कश्यप ने वर्ष 2019 में अभिषेक बच्चन तापसी पन्नू और विक्की कौशल को लेकर ‘मनमर्जियां’ बनाई थी।

इस फिल्म में अभिषेक, तापसी पन्नू के पति के रूप में नजर आए थे। मनमर्जियां में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी।

बताया जा रहा है कि निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर तापसी पन्नू, विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन के साथ मनमर्जियां का सीक्वल प्लान कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन के लिए वर्ष 2020 शानदार रहा है।

उन्होंने वेब सीरीज ‘ब्रीद: इटू द शैडोज’ से डिजीटल डेब्यू किया है। वहीं उनकी दो फिल्में ‘लूडो’ और ‘द बिग बुल’ भी रिलीज के लिए तैयार हैं। ये दोनों ही फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी।

Loading...

Check Also

“एक दीवाने की दीवानियत” का ट्रेलर हुआ रिलीज़; राणे और बाजवा की जोड़ी ने लगाया पर्दे पर रोमांस का तड़का

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : एक दीवाने की दीवानियत का ट्रेलर अब रिलीज़ हो …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com