ब्रेकिंग:

संजय यादव ने अपर मण्डल रेल प्रबंधक (तकनीकी), का पद भार ग्रहण किया

राहुल यादव, लखनऊ। संजय यादव ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में अपर मण्डल रेल प्रबंधक (तकनीकी), का पद भार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व आप इसी मण्डल में वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। यादव ने वर्ष 1989 में अलीगढ़ विश्वविद्यालय से स्नातक (सिविल इंजीनियरिंग) की डिग्री प्राप्त की। आप वर्ष 1999 बैच (भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा) के अधिकारी के रूप में रेल सेवा में आये। आपकी प्रथम नियुक्ति 04 सितम्बर 2000 को सहायक मण्डल इंजीनियर, त्रिवेंद्रम, दक्षिण रेलवे में हुई थी। अपने कार्यकाल के दौरान आपने मण्डल इंजीनियर चेन्नई मध्य तथा पूर्वोत्तर रेलवे में उपमुख्य इंजीनियर,निर्माण, उपमुख्य संरक्षा अधिकारी, इंजी0, उप महाप्रबन्धक, सामान्य, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी एवं उपमुख्य इंजीनियर, रेलपथ आदि महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। आपको खेलों में विशेषकर फुटबाल, क्रिकेट, एवं बैडमिण्टन खेलना एवं संगीत सुनना तथा बागवानी में रूचि है। आपको रेल प्रबन्धन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।

Check Also

16 से 28 फरवरी तक सजेगा भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव, यूपी के 8 जिलों में होगा सांस्कृतिक उत्सव

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ : भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 2026 का आयोजन 16 से 28 फरवरी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com