ब्रेकिंग:

उ.प्र.: गोंडा में मंदिर के पुजारी को मारी गोली, जमीनी विवाद को लेकर हमला

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश मे गोंडा के इटियाथोक इलाके के तिर्रे मनोरमा के श्री रामजानकी मंदिर के पुजारी को दबंगों ने गोली मार कर घायल कर दिया।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने रविवार को यहां कहा कि इटियाथोक इलाके में मनोरमा नदी के तट पर स्थित प्राचीन श्री रामजानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास अपने आवास पर थे।

देर रात करीब दो बजे चार लोग जमीनी विवाद के चलते रंजिशन उन्हें जान से मारने की नीयत से घुसे और फायर झोंककर फरार हो गये। पुजारी के बायें कंधे पर गोली लगने के बाद निकल गयी।

पुलिस ने उपचार के लिये जिला अस्पताल ऩे भर्ती करा दिया जहां चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया है। इस सिलसिले मे चार लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट लिखायी गयी हैं इनमें से दो को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही हैं।

उन्होनें कहा कि दोनो पक्षों मे जमीनी विवाद को लेकर मुकदमा भी चल रहा हैं। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Check Also

भारत का संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है एवं भारत दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र : मौर्य

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com