
अशाेक यादव, लखनऊ। हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने पैदल जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने एक्सप्रेस वे पर हिरासत में ले लिया है। इससे पहले उनका काफिला ग्रेटर नोएडा में रोक लिया गया था।
जिसके बाद राहुल-प्रियंका और कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े। पैदल जाते वक्त राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ पुलिस की धक्का मुक्की हुई। इस दौरान राहुल गांधी जमीन पर गिर पड़े, जिससे उनके हाथ में चोट लगी।
राहुल ने कहा है कि मैं कुछ नहीं कह रहा हूं। इस हिंदुस्तान में क्या आरएसएस और बीजेपी के लोग ही चल सकते हैं? क्या आम आदमी नहीं चल सकता? क्या इस देश में नरेंद्र मोदी ही पैदल जा सकते हैं। उन्होंने कहा कुछ भी हो वो हर हाल में हाथरस जाएंगे।
प्रियंका गांधी ने कहा है, “महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी योगी सरकार को लेनी होगी, जिस तरह से प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहें, ये बंद होने चाहिए। उन्होंने कहा पिछले साल भी तकरीबन इसी समय हम उन्नाव की बेटी की लड़ाई लड़ रहे थे। प्रदेश में हर रोज 11 रेप हो रहे हैं।”
वहीं, कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, हम हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने जा रहें हैं और न्याय दिलाने के लिए किसी की परमिशन नहीं चाहिए होती है।
दरअसल, सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता का शिकार हुई 20 साल की पीड़िता की इलाज के दौरान मौत और उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से रात के अंधेरे में परिवार की मौजूदगी के बिना अंतिम संस्कार किए जाने पर पूरे देश में आक्रोश है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता सड़को पर उतर आएं हैं और सरकार विरोधी नारे लगा रहें हैं।
‘दलित बेटी को न्याय दो’ के नारे से गूंज उठा डीएनडी
दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट फ्लाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हाथरस मामले पर ‘दलित बेटी को न्याय दो’ के नारे लगा कर जम कर प्रदर्शन किया।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस के लिए रवाना हो रहें हैं। इसकी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए डीएनडी पर भारी संख्या में जमा हैं।
कार्यकर्ताओं का कहना है, इस सरकार में अपराध हद से ज्यादा बढ़ गया है, और अब मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। हम दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए अपनी जान तक दे देंगे।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat