
मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। पश्चिमी प्रदेश में बागपत जिले के छपरौली इलाके में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की मंगलवार को सुबह अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता हत्यारे फरार हो गये। घटना के बाद मिली जानकारी के अनुसार खोखर सुबह तिलवाड़ा मार्ग पर अकेले घूमने निकले थे।तभी रास्ते मे पहले से घात लगाए हमलावरों ने इस घटना का अंजाम दिया। बताया जाता है कि हमलावरों ने पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर को चार गोलियां मारी हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या की सूचना मिलने पर एसपी अजय कुमार सिंह, सीओ बड़ौत आलोक सिंह, छपरौली थानाध्यक्ष दिनेश चिकारा पुलिफोर्स के साथ मौके पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। घटना को लेकर ग्रामीणों और भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि छपरौली इलाके के तिलवाडा निवासी 52 वर्षीय संजय खोखर आज सुबह अपने नलकूप की ओर टहलने जा रहे थे। उसी बीच पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ मौके पर गए। हत्या का कारण पता नहीं चल सका। पुलस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। गौरतलब है कि संजय खोखर तीन साल तक बागपत में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे और इनके ही कार्यकाल में पार्टी ने बड़ौत व बागपत विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बागपत के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय खोकर की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्व. खोकर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।योगी ने इस प्रकरण में जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण में जवाबदेही भी तय की जाए। संजय खोखर की हत्या मामला के संदर्भ मेंं आईजी प्रवीण कुमार ने बताया है कि 24 घंटे में हत्या का खुलासा करेंगे। प्राथमिक जांच में पुलिस को हत्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। अभी कुछ कहना ठीक नहीं है। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग ऐंगल से जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि संजय खोखर तीन साल तक बागपत में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे और इनके ही कार्यकाल में पार्टी ने बड़ौत व बागपत विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat