ब्रेकिंग:

कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार

अशाेेेक यादव, लखनऊ। कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे को महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा एजेंसी ने पकड़ा है और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया।

फिलहाल, स्थानीय पुलिस उसे अज्ञात स्थान पर ले गई है। विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस और एसटीएफ उज्जैन के लिए रवाना हो गई है।

कहा जा रहा है कि पुलिस विकास दुबे को नहीं पकड़ पाई। उसने उज्जैन में स्वत: जनता के बीच अपना परिचय दिया और गिरफ्तार करने का अनुरोध किया। यहां पर उसने महाकाल के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना भी की।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। बोले हमारी पुलिस किसी को छोड़ती नही है मंदिर को बीच में न लाए लेकिन उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तारी की है। वारदात होने के बाद से ही मध्यप्रदेश की पुलिस को एक्टिव रखा गया था जिससे यह कामयाबी हासिल हुई।

बताया जा रहा है कि विकास दुबे महाकाल मंदिर के सामने खड़ा था। जैसे ही वहां स्थानीय मीडिया पहुंची तो उसने चिल्लाया कि मैं विकास दुबे हूं। इसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तुरंत उसे गिरफ्तार किया गया और सीधे महाकाल थाने लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Loading...

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मण्डल रेल प्रबंधक जैन द्वारा राजातालाब एवं हरदत्त पुर स्टेशनों का औचक निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन द्वारा रविवार 26 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com